{"_id":"5a4525f14f1c1b87698c439d","slug":"191514481137-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 किलो बीफ सहित पांच लोग दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 किलो बीफ सहित पांच लोग दबोचे
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सहावर पुलिस ने मोहल्ला कुरैशियान में बीफ की बिक्री कर रहे पांच लोगों को पकड़ा। मौके से 60 किलो बीफ व अन्य सामान बरामद किया है। वहीं पांच आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसपी सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान गोहत्या के बाद बीफ की खुलेआम बिक्री किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला कुरैशियान तालाब के पीछे खेत में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को 60 किलो बीफ, कुल्हाड़ी, छुरा, तराजू, लकड़ी का गट्टा बरामद किया। पुलिस ने मौके से छोटे, शकील, मोटा, इकरार, अनवर निवासी मोहल्ला कुरैशियान सहावर को दबोच लिया, जबकि फलुआ, कल्लन, तौशीफ, चौरेथा, रजि अहमद पुलिस फरार हो गए। पिछले दिनों सोरों के मढ़ावली में डेढ़ क्विंटल बीफ सहित चार आरोपियों को दबोच लिया था। सहावर में कैंटर में डेढ़ क्विंटल बीफ बरामद किया। दरियावगंज में 80 किलो बीफ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।