फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, विदेशी युवती समेत दो की मौत

डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, विदेशी युवती समेत दो की मौत

Mon, 25 Dec 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, विदेशी युवती समेत दो की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo Pic
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह करीब आठ बजे महावन के निकट सड़क पर पड़े पत्थर से बचने के चक्कर में बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में यूक्रेन निवासी एक युवती और दिल्ली के एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा एक युवती समेत दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में दुर्गापुरी निवासी वैभव (23) पुत्र रामेश्वर अपने साथी अंकित निवासी झर्झर हरियाणा और यूक्रेन की युवती वोकदाना (26) और उसकी साथी 16 वर्षीय मारिया पुत्री वरिसिवा के साथ कार से कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। कार को वैभव चला रहा था। जब यह लोग एक्सप्रेसवे पर महावन के पास पहुंचे तो सड़क पर पड़े पत्थर से बचने के चक्कर में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार चला रहे वैभव की मौके पर ही मौत हो गई और यूक्रेन की युवती वोकदाना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावन पुलिस ने इस हादसे में घायल मारिया और युवक अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अंकित ने बताया कि वह दोस्त वैभव के कहने पर कानपुर शादी में शामिल होने गया था। कानपुर से दिल्ली लौटते समय हादसा हो गया। उसने बताया कि यूक्रेन की युवतियां वैभव के साथ ही आई थीं। वह उनके बारे में कुछ नहीं जानता है।


महावन एसएसआई सतीश चंद ने बताया कि हादसे की कार और सामान परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है। एलआईयू इंसपेक्टर मुन्नीलाल गौड़ ने बताया यूक्रेन हादसे की जानकारी एंबैसी को दे दी गई है। यूक्रेन की मृतक युवती वोकदाना के शव को फ्रीजर में रखवा दिया गया है। उनके परिजन के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed