{"_id":"5a3680c04f1c1bd0408bd620","slug":"191513521344-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में आपति दर्ज कराएगा धर्मरक्षा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में आपति दर्ज कराएगा धर्मरक्षा संघ
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। धर्म रक्षा संघ की बैठक रमणरेती स्थित लक्ष्मी निकुंज पर रविवार को हुई। इसमें ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन समय अवधि बढ़ाने जाए जाने की प्रशासनिक अधिकारियों की मांग के विरुद्ध 18 दिसंबर को न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराए जाने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्षता करते हुए संयोजक आचार्य बद्रीश और अध्यक्ष पं. सौरभ गौड़ ने कहा कि ब्रज संस्कृति, धार्मिक भावना एवं प्राचीन परपंरा के विपरीत ठाकुरजी के दर्शन समय अवधि बढ़ाया जाना उचित नहीं है। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपेश गोस्वामी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी की मनमर्जी धार्मिक परपंराओं के निर्वहन में नहीं चलेगी। इस अवसर पर देवेंद्रनाथ गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी, अमरबिहारी गोस्वामी, श्रीदास प्रजापति, रमणबिहारी गोतम, भगवान दास चौधरी, डा. अभिषेक शर्मा, रघुवीर सिंह, जगदीश चौधरी, संजय शर्मा, प्रवीण गौतम, तुलसी स्वामी, राजू भारती, रविकांत गौतम उपसिथत थे।
मंदिर दर्शन समय अवधि में आज होगी सुनवाई
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन का समय बढ़ाए जाने को लेकर 18 दिसंबर को सुनवाई होनी है। मथुरा मुंसिफ कोर्ट ने 8 दिसंबर को समय अवधि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मंदिर में नोटिस चस्पा करते हुए 18 दिसंबर तक आपत्ति आपत्ति मांगी थी।
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दिनों दिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या और होने वाली भीड़ का हवाला देते हुए पिछले दिनों सिटी मजिस्ट्रेट बसंत अग्रवाल और सिओ सदर विजय शंकर मिश्र ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन के समक्ष ठाकुरजी के दर्शन की अविधि 4 घंटे अतिरिक्ति बढ़ाने की मांग की थी। अधिकारियों की अपील के बाद सिवल जज जूनियर डिवीजन ने मांग पर आपत्ति दर्ज कराने का समय देते हुए न्यायालय में 18 दिंसबर सोमवार को सुनवाई करने की बात कही।