{"_id":"5a2ebca64f1c1b97678c10ae","slug":"191513012390-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गठित होगी निकायों की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गठित होगी निकायों की सरकार
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जिले की 10 स्थानीय निकायों की सरकार मंगलवार को शपथ गृहण समारोह के साथ गठित हो जाएगी। शपथ गृहण के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी निकायों में अधिकारियों को नामित करके समय निर्धारित किया जा चुका है।
जनपद में 10 स्थानीय निकायों में अध्यक्ष एवं 158 सभासद शपथ गृहण करकें। सभी निकायों के लिए शपथ गृहण कराने को अधिकारियों को नामित किया गया है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक के अलावा तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारी अध्यक्ष को शपथ गृहण कराएंगे। शपथ गृहण के लिए निर्धारित किए गए स्थलों का निरीक्षण भी अधिकारियों ने किया। इसके अलावा नगरपालिका परिसर एवं नगरपंचायत परिसर में भी दिनभर तैयारियां होती रहीं। चुने गए नए अध्यक्ष एवं सभासद के स्वागत के लिए कर्मी व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे। पालिका एवं पंचायत परिसर भवन की सफाई की गई। जिन पंचायतों में फर्नीचर खराब हो गए हैं उनके स्थान पर नए फर्नीचर की व्यवस्थाओं बनाने में कर्मी जुटे रहे। भवन की रंगाई पुताई का कार्य भी कराया गया है जिससे भवन साफ सुथरा नजर आए।
निकाय शपथ गृहण अधिकारी कार्यक्रम स्थल समय अध्यक्ष/सभासद
नगरपंचायत बिलराम एसडीएम, कासगंज नगरपंचायत सुबह 10 बजे 1/11
नगरपालिका कासगंज एसडीएम कासगंज पुरानी सब्जी मंडी दोपहर 12 बजे 1/25
नगरपालिका सोरों एसडीएम कासगंज नगरपालिका परिसर दोपहर 2 बजे 1/25
नगरपंचायत सहावर एसडीएम सहावर इमामबाड़ा काजी मो. सुबह 10 बजे 1/15
नगरपंचायत अमांपुर एसडीएम, सहावर मक्खनलाल इंटर कॉलेज दोपहर 12 बजे 1/10
नगरपालिका गंजडुंडवारा एसडीएम पटियाली राघव बैंकट हॉल सुबह 10 बजे 1/25
नगरपंचायत सिढ़पुरा एसडीएम पटियाली रामखिलाड़ी फार्महाऊस दोपहर 12 बजे 1/12
नगरपंचायत मोहनपुर एसडीएम पटियाली नगर पंचायत परिसर दोपहर 2 बजे 1/10
नगरपंचायत पटियाली एडीएम न्यायिक एसबीआर इंटर कॉलेज सुबह 10 बजे 1/11
नगरपंचायत भरगैन एडीएम न्यायिक पुराना बाजार दोपहर 12 बजे 1/14
कार्यक्रम स्थलों को बनाया जा रहा भव्य
कासगंज। नवनिर्वाचित निकायों के अध्यक्ष एवं सभासद पद के प्रत्याशियों के शपथ गृहण के लिए निर्धारित किए गए कार्यक्रम स्थलों में दिनभर तैयारियां चलतीं रहीं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए साज सज्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है। पंडाल को आकर्षक ढंग से तैयार कराया जा रहा है। जनपद की सभी दस निकायों में शपथ गृहण समारोह आयोजित करने के लिए पूरा ध्यान समारोह आयोजन पर है। समारोह को पूरी भव्यता के साथ आयोजित करने की तैयारियां की गईं हैं।
विज्ञापन
गंगा पूजन के साथ करेंगी सोरों की पालिकाध्यक्ष शपथ गृहण
सोरों। नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुन्नीदेवी अपने शपथ गृहण से पूर्व सुबह 11 बजे गंगा पूजन करेंगी। शपथ गृहण के बाद वे सायं 6 बजे गंगा मईया की आरती उतारेंगी। 22 साल बाद पालिका में मिली जीत से उत्साहित भाजपा भी शपथगृहण को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियों में जुटी रही। समारोह में सांसद, विधायक एवं जिलाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य नागरीक भाग लेंगे।
एटा। नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद मंगलवार को पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेंगे। एक साथ नौ नगर निकायों में समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नौ निकाय अध्यक्ष और 153 वार्ड सदस्य को शपथ दिलाई जाएगी। समारोह को लेकर सोमवार को लक्ष्मीबाई इंटर कालेज में तैयारियां चलती रहीं।
जिले की नौ नगर निकायों में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। चार नगर पालिकाओं के चार अध्यक्ष और 100 वार्ड सभासदों को सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी। वहीं पांच नगर पंचायत अध्यक्ष और 53 वार्ड सदस्यों को दोपहर तीन बजे से एसडीएम शपथ दिलाएंगे। इस दौरान उप जिलाधिकारी एटा ब्रजेश कुमार नगर पालिका परिषद एटा की अध्यक्ष मीरा गांधी और वार्ड सभासदों को शपथ दिलाएंगे। इसे लेकर लक्ष्मीबाई इंटर कालेज में तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। कालेज के मैदान में पांडाल निर्माण का काम सोमवार को चलता रहा। उधर, नगर पंचायत अवागढ़ में एसडीएम जलेसर, नगर पंचायत सकीट में एसडीएम एटा, नगर पंचायत निधौलीकलां में एएसडीएम प्रथम, नगर पंचायत जैथरा में एएसडीएम द्वितीय, नगर पंचायत राजा का रामपुर में एसडीएम अलीगंज पंचायत अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों को पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाएंगे। सभी नगर पंचायतों में पंचायत सभागार और कार्यालय में समारोह का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने सभी अधिकारियों को समय के अनुसार कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
भगवा रंग में रंगा शपथ ग्रहण समारोह, तैयारी पूर्ण
जलेसर। पालिका चुनाव मे विजयी पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल एवं सभासदों को पद एवं गोपनीयता की मंगलवार सुबह 11 बजे पालिका परिषद कार्यालय पर उपजिलाधिकारी विजय कुमार द्वारा दिलाई जाएगी। समारोह में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, जनपद सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा के विधायक वीरेंद्र वर्मा, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ आदि जिलास्तरीय भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। वहीं पालिका भवन में रंगाई पुताई का कार्य भी शुरू हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूरा या हाल भगवा रंग में रंगा नजर आएगा।
नारंगी रंग में रंगा नगर पालिका कार्यालय : फोटो
अलीगंज। नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के स्वागत के लिए पालिका कर्मचारी साफ सफाई एवं रंगाई पुताई में जुटे हुए है। नगर पालिका को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गुप्ता राजू के स्वागत के लिए पालिका कर्मचारियों ने कार्यालयों को नारंगी रंग में पुताई कर जहां भाजपा का संदेश दिया है, वहीं कार्यालय में लगी पुरानी तस्वीरों को हटाकर नई तस्वीरे लगाई जा रही है। अब कार्यालय में मोदी,योगी की तस्वीर नजर आएगी।