{"_id":"5a204cc64f1c1b76678beb45","slug":"191512066246-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मामा-भांजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मामा-भांजी की मौत
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। बुधवार रात साढ़े आठ बजे के करीब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया। हादसे में मामा-भांजी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन घायलों को उपचार के लिए आगरा प्राइवेट अस्पताल ले गए। पुलिस ने मृतक मामा-भांजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फर्रुखाबाद की घूमना कोतवाली निवासी लक्ष्मण (22) पुत्र सुरेश अपने दोस्त अभी गुप्ता (16) पुत्र संजू के साथ अपनी बहन जीतू पत्नी दिलीप के घर नसीरपुर एक शादी समारोह में आया था। बुधवार को समारोह बाद लक्ष्मण बाइक से अपनी बहन जीतू, उसकी दो पुत्री सौम्या (3) और दिव्या (5) और दोस्त अभी के साथ बाइक से शिकोहाबाद जा रहा था।
डाहिनी पुलिया के पास पहुंचते अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। हादसे में लक्ष्मण और उसकी तीन वर्षीय भांजी सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन जीतू, भांजी दिव्या और दोस्त अभी गुप्ता घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेज दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। उधर हादसे की खबर से जीतू और लक्ष्मण के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे और पीएम के बाद शव फर्रुखाबाद ले गए। जबकि सौम्या के शव का परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ ऊदल सिंह ने बताया मृतका सौम्या के बाबा दौरतन निवासी नसीरपुर की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।