फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दलित, मुस्लिम, यादव बहुल इलाकों लगीं कतारें

दलित, मुस्लिम, यादव बहुल इलाकों लगीं कतारें

Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
दलित, मुस्लिम, यादव बहुल इलाकों लगीं कतारें
मतदान केंद्र में लगी मतदाताअाें की कतार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर निगम में कई बूथों पर दोपहर में सन्नाटा दिखाई देने लगा। जबकि मुस्लिम, दलित, यादव बहुल एवं नई आबादी के बूथों पर कतारें लगी दिखाई दीं। वोटरों में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


सर्दी का मौसम होने से सुबह सात बजे के बाद कोई वोटर बूथ पर नहीं पहुंचा। जबकि यादव बहुल ढोलपुरा क्षेत्र हो या फिर नगला भाऊ, लालपुर का इलाका हो नगला पान के सहाय का क्षेत्र हर जगह वोटरों की कतार शाम पांच बजे तक लगी रही। मुस्लिम क्षेत्रों की बात करें तो प्राथमिक स्कूल बगिया, रफी अहमद किदवई स्कूल, हाजीपुरा हिंदी स्कूल, माता प्रसाद कलावती देवी का स्कूल, आकाशवाणी रोड स्थित स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर दीदामई, रसूलपुर, रामगढ़ क्षेत्र एवं जाटवपुरी चौराहा स्थित स्कूल में मुस्लिम महिला मतदाता हों या फिर पुरुष वोटर कतारों में दिखाई दिए।
विज्ञापन


दलित बहुल बूथ भीमनगर का इलाका हो या सैलई और मिर्जा का नगला बूथ, मतदान करने को कतारें लगी थी। सीएलसीएल कालेज में खासे वोटर दिखे। नई आबादी वाले मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह दिखा। मंडी निदेशक कार्यालय के दो बूथों पर तीन बजे तक कतारें लगी रहीं। हिमायूंपुर अशर्फीनगर प्राथमिक स्कूल, कश्यप बगीची रामनग में वोटरों की भीड़ दिखाई दी। शिक्षित वर्ग की बात करें लोटन लाल श्रीकृष्ण धर्मशाला हनुमान रोड, चौबान धर्मशाला एवं रेवती देवी स्कूल, पुरानी तहसील प्रांगण, चंद्रवार गेट स्थित बूथों पर सन्नाटा दिखाई दिया। सीएल जैन कालेज एवं विभवनगर स्थित मतदान केंद्र पर इसी तरह की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed