{"_id":"5a15bd274f1c1b95188b5982","slug":"191511374119-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फिरोजाबाद में रैली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फिरोजाबाद में रैली आज
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 23 नवंबर को पहली बार जिले में आ रहे हैं। निकाय चुनाव में मेयर, पार्षद, अध्यक्ष, सभासद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में पीडी जैन इंटर कालेज मैदान में सुबह दस बजे जनसभा संबोधित करेंगे। डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भाजपा भीड़ जुटाने की तैयारी में है। पुलिस प्रशासन ने सीएम की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। डीएम नेहा शर्मा सभा स्थल पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि मथुरा की सभा के दौरान जो खामियां रहीं वे नहीं होने पाएं। हर अधिकारी एवं कर्मचारी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे।
उन्होंने कहा कि सीडीओ अशोक कुमार को मंच के निकट का प्रभारी बनाया है। एसडीएम सदर संगमलाल को मंच में किसे जाना है और कौन नहीं का प्रभारी बनाया गया। डी व्यवस्था के प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद होंगे। मंच के पीछे की व्यवस्था में एसडीएम टूंडला सुरेश कुमार को तैनात किया है। पुलिस के अधिकारी रहेंगे। एसएसपी डा.मनोज कुमार ने कहा कि हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान कोई सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी निभाए। गेट पर सघन निगरानी रखें।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करने वालों की निगरानी रखें। ऐसा नहीं कि कोई पुलिस की वर्दी में आकर विरोध करने लगे। उसकी वॉडी लैंग्वेज से पता चल जाएगा। ऐसे लोगों की निगरानी करें। प्रयास हो कि मौके के अनुरूप खुद फैसला ले लें। ताकि व्यवस्थाएं बेहतर हो सकें। इसके बाद मंच स्थल,सीएम के लिए बनाए जा रहे सेफहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ अशोक कुमार, एडीएम उदय सिंह, एसपी सिटी राजेश सिंह, एसपी देहात अमर सिंह, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह, सीओ टूंडला धर्मेंद्र यादव, जसराना संजय रेड्डी,अजय कुमार चौहान सहित सीओ एवं एसओ मौजूद रहे।