फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपा ने उदयवीर को हटाकर संजय लाठर को दी कमान

सपा ने उदयवीर को हटाकर संजय लाठर को दी कमान

Thu, 16 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सपा ने उदयवीर को हटाकर संजय लाठर को दी कमान
सपा - फोटो : डैमो
मथुरा। निकाय चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर चल रही समाजवादी पार्टी ने मथुरा के चुनाव प्रभारी उदयवीर सिंह को हटाकर अब कमान संजय लाठर को सौंपी है। लाठर एक दो-दिन में यहां डेरा डाल लेंगे।
विज्ञापन


मथुरा को लेकर अखिलेश यादव की रुचि किसी से छिपी नहीं है। यह बात और है कि यहां चाह कर भी समाजवादी पार्टी विधायक या सांसद का चुनाव नहीं जीत सकी है। निकाय चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी गंभीर है।
विज्ञापन

वह यहां से अधिक से अधिक पार्षद और मेयर का चुनाव जीतकर हार के मिथक को तोड़ना चाहती है। यही वजह है कि चुनावों के बीच में ही उसने अपने प्रभारी उदयवीर सिंह को हटाकर डा. संजय लाठर को हाथों में कमान सौंपी है। डा. लाठर मांट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं और संगठन की नब्ज को भी भलीभांति जानते हैं। लाठर को लाकर पार्टी ने जाट मतदाताओं को भी संदेश दिया है। हालांकि जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि उदयवीर सिंह के कई कार्यक्रम कानपुर के लिए लगे थे। इसी व्यस्तता के चलते उन्हें कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश सरकार ने मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के विकास के लिए काफी कार्य किया था। इस समय भाजपा सरकारों के कार्यों से आम जन, व्यापारी खासे नाराजा हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने जो वादे किए वो पूरे नहीं किए। हम इन्हें निकाय चुनावों का मुद्दा बनाएंगे।
-डा. संजय लाठर, नवनियुक्त निकाय चुनाव प्रभारी, समाजवादी पार्टी मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed