फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गुरुद्वारे में मनाया गुरुनानक साहिब का प्रकाशोत्सव

गुरुद्वारे में मनाया गुरुनानक साहिब का प्रकाशोत्सव

Sat, 04 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारे में मनाया गुरुनानक साहिब का प्रकाशोत्सव
फिरोजाबाद। गुरु नानकदेव जयंती को शनिवार को प्रकाश उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में चल रहे अखंड पाठ का समापन भी किया गया। टूंडला में प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह गुरुद्वारे में अखंड पाठ का समापन हुआ। कानपुर से आए बलविंदर सिंह के रागी जत्था द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया। उनके द्वारा गुरुवाणी का कीर्तन भी किया गया। गुरुघर के सेवादार हरिवंद सिंह, करनाल सिंह द्वारा भी कीर्तन किया गया। गुरुद्वारे के प्रधान हरिवंश सिंह ने संगत को गुुरुप्रकाश उत्सव पर बधाई दी। दोपहर बाद लंगर का वितरण किया गया। रात्रि में गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह मल्होत्रा, राजेश सिंह बग्गा, गुरुचरन सिंह सलूजा, बलवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टूंडला में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद निशान साहब को चढ़ाया गया। 31 नवंबर से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। हुजरी रागी जत्था गुरुद्वारा बुलंदशहर के पाईजी हरभजनसिंहने शबद-कीर्तन किया। बिजनौर गुरुद्वारे के ज्ञानी परदीप सिंह ने अरदास की और हुकुमनामा पढ़ा। इसके बाद सैकड़ों नर-नारियों ने गुरु का अटूट लंगर चखा। गुरुद्वारे पर विशेष सजावट की गई व घरों पर भी दीपमाला सजाई। इस मौके पर गुरुद्वारा साहब कमेटी के प्रधान मनप्रीतसिंह कीर, सरदार बलवीर सिंह पम्मी, इंद्रपाल सिंह, प्रीतपाल सिंह, गुरुमीता सिंह, चरनजीत सिंह, सरनजीत सिंह, मनमोहन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर से आए जत्थे ने किया शबद कीर्तन

फिरोजाबाद। संत कंवरराम सिंधी दरबार आर्यनगर में अखंड पाठ का समापन किया। दो दिन पूर्व से चल रहे अखंड पाठ का समापन किया। सिंगापुर से आए ज्ञानी आलम सिंह के जत्थे ने शबद प्रस्तुत किए। आगरा से आई वंशीलाल कीर्तन मंडली ने कीर्तन किए। रात 12 बजे के बाद गुरु गुरुनानक का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान नानकचंद्र वासवानी, विनोद कृपलानी, अनिल लालवानी, सोनी कन्हैयानी, नीरज, घनश्यामदास लालवानी, मदन मौजूद रहे।


गुरु नानक के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

फिरोजाबाद। भाजपा ने बोधाश्रम पर गोष्ठी का आयोजन किया इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल और जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने गुरुनानक द्वारा बताए मार्ग पर चलने को कहा। मीडिया प्रभारी डा. अखिलेश शर्मा, विकास तोमर, सचिन जैन, पूनम शर्मा, वीनेश दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed