फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भिक्षा नहीं अब स्कूल में शिक्षा लेगा शाहिद

भिक्षा नहीं अब स्कूल में शिक्षा लेगा शाहिद

Sat, 28 Oct 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
भिक्षा नहीं अब स्कूल में शिक्षा लेगा शाहिद
शा‌ह‌िद - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। शहर की सड़कों पर भीख मांगने वाला शाहिद सोमवार से स्कूल में ककहरा पढ़ेगा। बाल कल्याण समिति की कवायद रंग लाई है। गरीब पिता ने बच्चे के भविष्य को देखते हुए भाई के पास भेज दिया। शनिवार को समिति सदस्य ने बच्चे से जानकारी ली।
विज्ञापन


नगर के रेलवे स्टेशन पर एक कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहा सरदार अली अपने आठ वर्षीय पुत्र शाहिद से शहर की सड़कों पर भीख मंगवाता था। खुद भी साथ रह कर भीख मांगता था। जानकारी होने के बाद बाल कल्याण समिति की सदस्य आराधना गुप्ता सरदार अली से मिलीं थीं। उसने बताया कि वह एक कच्चे मकान में रहता है।
विज्ञापन


रोजी रोटी के लिए रोजगार का कोई साधन नहीं है। जिस वजह से वह बच्चे के साथ भीख मांगने पर मजबूर है। समिति सदस्य ने जब उसे आवास और पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया तब उसने बच्चे को पढ़ाने की हामी भर दी थी। कुछ दिन पूर्व बच्चे को गांव पुड़री निवासी भाई के घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को समिति सदस्य ने गांव पहुंचकर बच्चे से जानकारी ली। उसने बताया कि तीन दिनों से वह भीख मांगने नहीं गया है। बताया कि सोमवार से वह गांव स्थित सरकारी विद्यालय जाकर पढ़ाई करेगा। समिति सदस्य ने बताया कि जनता को भी इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। बच्चों से मजदूरी या भीख मंगवाना अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed