{"_id":"59f3763e4f1c1bcd538b9968","slug":"191509127742-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज के साए में शादी-Cordination Agr","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज के साए में शादी-Cordination Agr
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
---------------------------------------
फोटो
ताज के साए में जर्मन दंपति ने की शादी
शादी की 40वीं वर्षगांठ पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप रचाई शादी
एक- दूसरे को भेंट किए ताज के माडल, भारतीय परिधानों में सजकर आए मित्र
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
जर्मनी के आईटी विशेषज्ञ कार्स्टेन और शिक्षिका क्रिस्टीन अपनी शादी की 40वीं सालगिरह मनाने के लिए प्रेम के प्रतीक ताजमहल आए। जर्मन दंपति दुनिया के सातवें अजूबे को देखकर इस कदर खो गए कि सालगिरह को यादगार बनाने के लिए फिर से शादी रचा ली। ताजमहल के सामने उन्होंने भारतीय संस्कृति के अनुरूप शादी रचाई। भारतीय परिधानों में सजे-संवरे अपने मित्रों के सामने जर्मन पर्यटकों ने शादी रचाने के बाद एक- दूसरे को ताज के माडल भेंट किए।
ताजमहल के सामने एक होटल की छत पर जर्मन सैलानी कार्स्टेन और क्रिस्टीन ने एक- दूसरे को फूलों की माला पहनाई और भारतीय संस्कृति के मुताबिक शादी की रस्में कीं। दोनों ही पर्यटक 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। सालगिरह को यादगार बनाने के लिए जर्मन दंपति ने अपने मित्रों को इस मौके पर खासतौर पर बुलाया, जो भारतीय परिधानों में शादी समारोह में शामिल होने आए। जर्मन के ही इतिहासविद् कॉस्टेंटिन ने पर्यटकों की शादी का इंतजाम किया। क्रिस्टीन और कार्स्टेन भारतीय संस्कृति से प्रभावित हैं। वह तय कर चुके थे कि ताजमहल के सामने अपने प्यार को यादगार बनाएंगे।
ताज बन रहा शादी का बड़ा केंद्र
आगरा में पांच सितारा होटलों और स्मारकों के साथ धार्मिक, ईको टूरिज्म की लोकेशन भी हैं। ऐसे में यहां विदेशी सैलानियों में शादी रचाने का क्रेज बढ़ रहा है। बीते साल दो नवंबर को जापान के दो सैलानियों ने महताब बाग में भारतीय संस्कृति के मुताबिक शादी की थी। इसके अलावा भारतीय पर्यटक शादी से पहले और शादी के बाद फोटो शूट के लिए आगरा आ रहे हैं।