{"_id":"59de4c8a4f1c1bd1538b6ebf","slug":"191507740810-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत ट्रैक पर आई आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत ट्रैक पर आई आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन, टला हादसा
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
रेल ट्रेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
रेलवे कर्मचारियों की लापरवारही ने एक बार फिर यात्रियों की जान को मुश्किल में डाल दिया। आगरा से कासगंज आने वाली आगरा फोर्ट पैसेंजर कासगंज स्टेशन पर पहुंचने से पहले ट्रैक का प्वाइंट बदल जाने के कारण डैड एंड लाइन पर बढ़ गई। चालक ने गलत ट्रैक का आभास होते ही गाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लेकर रोका। गाड़ी की स्पीड काफी कम थी, जिसके चलते कोई हादसा नहीं हुआ। झटका लगने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि मंगलवार की देर रात्रि ट्रेन संख्या 553034 आगरा से चलकर कासगंज आ रही थी। तभी रात्रि नौ बजे के बाद कासगंज जंक्शन से पूर्व अहरौली केबिन के पास मेन लाइन से गाड़ी को प्लेटफॉर्म की लाइन पर सिग्नल दिया जाना था, लेकिन प्वाइंट की कमी के कारण गाड़ी को डैड एंड लाइन का सिग्नल दे दिया गया, जिससे गाड़ी गलत ट्रैक पर पहुंच गईं। ट्रेन चालक कमलेश मीना ने गलत ट्रैक पर जाने का आभास होते ही इमरजेंसी ब्रेक लेकर गाड़ी को रोक लिया। इमरजेंसी ब्रेक लगते की गाड़ी में जोरदार झटका लगा। जिससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। गाड़ी रुकते ही यात्री उतरकर पैदल ही स्टेशन की ओर रवाना हो गए। ट्रेन के चालक और गार्ड ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी अहरौली केबिन के पास रेल ट्रैक प्वाइंट पर आ गए जहां गड़बड़ी हुई थी। रेलवे प्रशासन के अधिकारी और कर्मी एक दूसरे के ऊपर रेल संचालन में गड़बड़ी का ठीकरा फोड़ रहे थे। आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रैक पर तीन घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। जिससे रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात बाधित बना रहा। वहीं अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। इस मामले में इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम ने कासगंज जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक अभिशेष वर्मा, यातायात निरीक्षक मुकेश शर्मा, स्टेशन मास्टर शमशाद अंसारी, कमल सिंह व शंटिंग स्टॉफ को डीआरएम ऑफिस में तलब किया गया है। इस मामले में लापरवाही की गाज किसके ऊपर गिरेगी इसका खुलासा जांच के बाद होगा।