{"_id":"59cfdec44f1c1ba1538b4fc5","slug":"191506795204-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने मायके में खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने मायके में खाया जहर, मौत
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के बाग छिंगामल निवासी नव विवाहिता ने मायके में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर परिजन उपचार को जिला अस्पताल लाए। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने अपने भाई की अधिवक्ता पत्नी के खिलाफ थाना दक्षिण में अभियोग दर्ज कराया है।
थाना दक्षिण केछिंगामल का बाग निवासी आकांक्षा अग्रवाल (22) पुत्री अनंत अग्रवाल की शादी अप्रैल 2017 में थाना उत्तर के लोहिया नगर निवासी उल्लास गर्ग के पुत्र प्रतीक गर्ग के साथ हुई थी। आकांक्षा दो दिन पूर्व ही अपने मायके गई थी। आकांक्षा के पिता अनंत अग्रवाल ने अपने छोटे भाई आदित्य अग्रवाल की पत्नी संगीता के खिलाफ ही थाना दक्षिण में अभियोग दर्ज कराया है।
आकांक्षा ने आठ पन्ने का सुसाइट नोट भी छोड़ा है। इसमें अपनी मौत का कारण चाची संगीता अग्रवाल को बताने के साथ जिले के अधिकारियों पर भी अंगुली उठाई है। पिता ने कहा कि बेटी आकांक्षा एवं उसकी ससुराल वालों को फंसाने तक की धमकी दी थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया है।