फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Wed, 30 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
accident

विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला दलफ के समीप मंगलवार शाम को दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना क्षेत्र के किशनी-मैनपुरी मार्ग पर मंगलवार शाम करीब छह बजे नगला दलफ के सामने दो बाइकों की आमने सामने भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों पर सवार युवक काफी दूर जा गिरे। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो दो युवकों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में जान गवाने वाले युवकों की पहचान नगला केवल निवासी आशीष (27) और गांव बदनपुर निवासी मनोज के रूप में हुई। मनोज के साथ बाइक पर बैठा युवक और आशीष की बाइक पर बैठा ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अस्पताल से घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से घायल मनोज और दूसरी बाइक पर बैठे अज्ञात घायल को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक परिवारीजनों को दी। जानकारी होने के बाद मृतकों के परिवारीजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed