फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   513 साल पहले तीर्थ सूकर क्षेत्र आए थे महाप्रभु बल्लभाचार्य

513 साल पहले तीर्थ सूकर क्षेत्र आए थे महाप्रभु बल्लभाचार्य

Mon, 28 Aug 2017 11:21 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
513 साल पहले तीर्थ सूकर क्षेत्र आए थे महाप्रभु बल्लभाचार्य
513 साल पहले तीर्थ सूकर क्षेत्र आए थे महाप्रभु बल्लभाचार्य - फोटो : अमर उजाला
सोरों (कासगंज)। पौराणिक तीर्थनगरी में महाप्रभु बल्लभचार्य ने 513 वर्ष पूर्व यहां भ्रमण कर 23वीं बैठक की स्थापना की थी। पौराणिक काल से इस बैठक में बल्लभ संप्रदाय के अनुयायी महाप्रभु बल्लभाचार्य के चरण चिन्हों के दर्शन के लिए आते हैं। उनके भाई बिठ्ठलनाथ गोसाई ने पावन नगरी में भक्तों को भागवत कथा सुना कर उनकी 20वीं बैठक थी। बिठ्ठलनाथ के पुत्र का तीर्थनगरी में आगमन हुआ तो उन्होंने गोकुलपुर गांव बसाया। जिसे आज होडलपुर के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

चैतन्य चरितामृत नामक प्रसिद्ध ग्रंथ में उनके सोरों आगमन के बारे में बताया गया है कि महाप्रभु आदि तीर्थ सूकर क्षेत्र में विक्रम संवत1573 में आए थे। उन्होंने आदि तीर्थ में भगवान वराह के दर्शन कर भागीरथी गंगा में स्नानकर अपनी 23वीं बैठक स्थापित की थी। वहीं पर उनके अनुयायियों ने बैठक बना कर उनके चरण चिंह दर्शन के लिए स्थापित किए हैं। पुराविद डा.नरेश बंसल ने बताया कि महाप्रभु की पावन स्मृति में देश के दूरस्थ इलाकों से बड़ी संख्या में विद्वान आदि तीर्थ में पहुंचते हैं। यहां निरंतर संकीर्तन होता है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि आदि तीर्थ के कृष्णदास मेनन को महाप्रभु ने भगवान कृष्ण के रूप में अलौकिक दर्शन दिए। महाप्रभु के पुत्र बिठ्ठलनाथ गोसाई ने यहां भागवत कथा भक्तों को सुनाई और 20वीं बैठक की। उन्होंने आदि तीर्थ के भक्तों को प्रभुदर्शन दिए। बिठ्ठलनाथ के पुत्र गोकुलनाथ संवत 1678 में तीर्थनगरी आए। वह मूलरूप से मथुरा के गोकुल गांव में रहते थे, लेकिन मुगल सम्राट जहांगीर के अत्याचारों के बाद वे अपनी गाय, घोड़ेे और ग्रामीणों के साथ आदि तीर्थ पहुंचे। यहां आकर उन्होंने गोकुलपुर गांव बसाया। इसे ही छोटा गोकुल कहा गया। बाद में राजा होडल के नाम से गांव का नाम होडलपुर पड़ा। आदि तीर्थ बल्लभ संप्रदाय के भक्तों का भी प्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed