{"_id":"59987b624f1c1bd76d8b46c4","slug":"191503165282-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मा के कल्याण को क्षमा भाव महत्वपूर्ण: राकेश शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मा के कल्याण को क्षमा भाव महत्वपूर्ण: राकेश शाह
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ‘व्यक्ति को अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के प्रति भी मन में क्षमा भाव उत्पन्न करने की कोशिश करनी चाहिए। आत्मा के कल्याण के लिए क्षमा भाव सबसे महत्वपूर्ण है।’ श्वेतांबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में अहमदाबाद से आए श्रावक राकेश शाह ने धर्मसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि तप करने से आत्मा स्वच्छ हो जाती है। बाह्य तप में उपवास बेला, तेला, अठाई आदि व्रत करके व्यक्ति को अपनी आत्मा को स्वच्छ करने का अवसर मिलता है। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष अशोक जैन सीए ने कहा कि आचार्य हेमरत्न सूरि और आचार्य सूरि के आशीर्वाद से आगरा के जैन समाज ने गत 18 वर्ष में ऐतिहासिक प्रगति की है।
जैन दादाबाड़ी आस्था का केंद्र बन गया है। कार्यक्रम में उत्तम चंद चौरड़िया, महेंद्र लोढ़ा, राजकुमार जैन, अरविंद चौरड़िया, दिनेश वैद, अभय सिंह वोहरा, कमल राय सुराना, अनिल बोहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
शाम को भजन अंत्याक्षरी हुई
मंदिर में शाम को भजन अंत्याक्षरी का आयोजन किया गया। एक कक्ष में महिलाएं और दूसरे में पुरुष और बच्चे थे। इसमें रचना बरड़िया, सोनल गादिया, रीटा ललवानी, ममता धारीवाल, कविता जैन, प्रियंका जैन, अर्तिका जैन, मीनल जैन ने हिस्सा लिया। रविवार को मंदिर में बच्चों के लिए धर्म पर आधारित फैंसी ड्रेेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।