{"_id":"59836b674f1c1b98628b45f7","slug":"191501784935-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध, घेवर और फेनी के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध, घेवर और फेनी के नमूने लिए
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
milk
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दूध, सेवईं, घेवर और फेनी के नमूने लिए। खाद्य विभाग की टीम ने नमूने संकलित करके जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे हैं।
विज्ञापन
जिला अभिहित अधिकारी जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में फिरोजाबाद में नाले की पुलिया स्थित मिठाई की दुकान से फेनी और सेर्वईं का नमूना लिया। प्यारेलाल रामनिवास हलवाई की दुकान से घेवर का नमूना संकलित किया। खाद्य सुरक्षाधिकारी विनय कुमार यादव ने सिराजुद्दीन दूधिया से दूध का नमूना लिया। संतोष कुमार ने भी हेमंत से दूध का नमूना लिया।
शिकोहाबाद में छापेमारी नायब तहसीलदार रमेशकुमार चंद्रा और मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में की गई। इसमें एफएसओ आलोक कुमार, अरुण मिश्रा और अनिल यादव ने एटा चौराहा शिकोहाबाद स्थित रमेश की मिठाई की दुकान से नमूना संकलित किया। मलवान की दुकान से सोनपपड़ी और शैतान सिंह दुकान से मिल्क केक का नमूना लिया गया। रंगीन पुआ, जलेबी, लड्डू नष्ट करवाए गए।
विज्ञापन
स्वच्छता के साथ मिठाई को बनाने और उनके रखरखाव करने के निर्देश दिए गए। जिला अभिहित अधिकारी जतिन कुमार सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन के आदेश पर रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। ताकि मिलावटखोर सक्रिय न हो पाएं। आगे भी अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता के साथ मिठाई को बनाने और उनके रखरखाव करने के निर्देश दिए गए। जिला अभिहित अधिकारी जतिन कुमार सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन के आदेश पर रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। ताकि मिलावटखोर सक्रिय न हो पाएं। आगे भी अभियान चलता रहेगा।