फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक्सप्रेसवे से प्रभावित कठफोरी के लोग डीएम से मिले

एक्सप्रेसवे से प्रभावित कठफोरी के लोग डीएम से मिले

Sat, 08 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे से प्रभावित कठफोरी के लोग डीएम से मिले
डीएम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कठफोरी के बाशिंदे। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद/कठफोरी। सिक्सलेन के निर्माण से प्रभावित होने वाले कठफोरी के लोग शुक्रवार को डीएम नेहा शर्मा से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में भूमि का चिह्नांकन बार-बार किया जा रहा है। उन्होंने वर्तमान दरों के हिसाब से मुआवजा मकान एवं भूमि को देने की मांग की। डीएम ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एनएचटू के सिक्सलेन में तब्दील होने के कारण कठफोरी गांव के करीब 200 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के द्वारा चिह्नांकन के साथ ही मकान की भूमि का कोई भी मुआवजा राशि नहीं दिए जाने की बात कहने के कारण ही नींद उड़ गई थी। शुक्रवार को ग्रामीण डीएम नेहा शर्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी भूमि आज ली जा रही है तो आज की सर्किल दरों के हिसाब से चारगुना मुआवजा दिया जाना चाहिए। हाईवे के लिए चिह्नांकन का काम दोनों तरफ बराबर-बराबर होना चाहिए। डीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. अश्वनी गुप्ता, विमल प्रताप सिंह, जेपी सिंह, भरतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार, अरविंद प्रताप सिंह, राजकुमार, कैलाश राठौर, ब्रजमोहन सिंह, रामवीर सिंह, मोहर सिंह, दलवीर सिंह, गुलाब सिंह, राम खिलाड़ी, भगवान सिंह, आदिराम, जयश्रीराम, श्रीकिशन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed