{"_id":"59480fe94f1c1b31668b46e7","slug":"191497894889-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी धर्मवीर निवासी बहावलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने एक शिकायतकर्ता की तहरीर पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
फर्रुखाबाद बहावलपुर निवासी बृजेश पुत्र युधिष्ठर सिंह ने धर्मवीर पुत्र दयाराम निवासी बहावलपुर पर कानपुर के बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नौकरी लगाने के नाम पर आठ सितंबर 2012 को पटियाली रेलवे स्टेशन के समीप 4,80,000 रुपये दिए। इसके बाद धर्मवीर ने बृजेश के अंकपत्र में धोखाधड़ी कर अंक बढ़ा दिए और लैब टेक्नीशियन के पद पर शाहजहांपुर के विक्रमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नौकरी लगवा दी लेकिन कुछ समय बाद फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर बृजेश को बर्खास्त कर दिया गया।
इस पर बृजेश ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं आरोपी पर अनीता से 25000, त्रिलोकनाथ से 25000, महेश कुमार से 25000 और जयसिंह आदि से भी नकदी ठगने का आरोप है। कोतवाली निरीक्षक मुकेश सोलंकी का कहना है कि आरोपी धर्मवीर ने कई लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में अन्य धोखाधड़ी के मामलों का खुलासा हुआ है।