{"_id":"5cd971f9bdec22070d45980a","slug":"19-year-old-girl-committed-suicide-came-from-jail-on-bell-in-dahej-hatya-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के मुकदमे की सुनवाई से पहले युवती ने लगाई फांसी, कारण जानकर हैरान रह गए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के मुकदमे की सुनवाई से पहले युवती ने लगाई फांसी, कारण जानकर हैरान रह गए सभी
Mon, 13 May 2019 07:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 13 May 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
dead body
एत्मादपुर क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में रामपाल की बेटी चांदनी का शव सोमवार को सुबह 11 बजे घर में ही फंदे से लटकता मिला। युवती दहेज हत्या की आरोप में जेल जा चुकी थी और जमानत पर छूटी थी।
परिवारीजनों का कहना है कि उसे हमेशा यह भय सताता था कि फिर से जेल जाना पड़ सकता है। इसी से दुखी रहती थी। सदमे में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के समय चांदनी की मां गीता खेत पर काम करने गई थी। पिता आगरा स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करने गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
रामपाल ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी ने अक्टूबर 2016 में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली थी। मामले में मृतका के भाई सुनील निवासी श्रीराम कॉलोनी फिरोजाबाद ने बेटा सोनू, उसे, उसकी पत्नी गीता और पुत्री चांदनी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें सभी को जेल जाना पड़ा था।