{"_id":"5cd308a7bdec22071f56b6f7","slug":"181557334183-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने दो जगह डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने दो जगह डाले वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/बरनाहल। एक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा मैनपुरी के बाद लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में मतदान किए जाने का मामला चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का दोनों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के बाद के फोटो वायरल हुए हैं। क्षेत्र की एक महिला ब्लॉक प्रमुख के पति उनके प्रतिनिधि हैं। वह लखनऊ में कारोबार भी करते हैं।
उन्होंने 23 अप्रैल को मैनपुरी में हुए मतदान के दौरान मताधिकार का प्रयोग करने पर उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए अपना फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया। लखनऊ लोकसभा सीट पर छह मई को हुए मतदान के बाद भी उन्होंने अपना दूसरा फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लखनऊ के एक बूथ पर एक पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दावा करते हुए अपना फोटो अपनी फेसबुक पर शेयर किया है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा दो अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में मतदान करने के सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए गए हैं। ये फोटो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि आखिर उनका दो जगह वोट कैसे है और उन्होंने 23 अप्रैल के बाद छह मई को आखिर वोट डाला कैसे। जबकि मतदान करने के बाद अंगुली पर निशान लगाया जाता है।