{"_id":"5cc4717dbdec220775592b0e","slug":"181556377981-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के आरोपी सगे भाई पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या के आरोपी सगे भाई पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सदर बाजार के मोहल्ला मुरसदपुर में टहलते हुए युवक की गोली मारकर हत्या करके सनसनी फैलाने वाले आरोपी सगे भाई पुलिस की पकड़ से दूर बने हैं। पुलिस की तीन टीमें चार दिन से हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हैं, पर केवल नाकामी ही हाथ लगी है। दावा जरूर किया जा रहा है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
थाना सदर बाजार के मोहल्ला मुरसदुपर निवासी राजेंद्र (26) पुत्र किशन सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह घर के बाहर टहल रहा था। सरेशाम हुए हत्याकांड से मोहल्ला मुरसदपुर में माहौल गर्मा गया। मृतक के भाई ने जितेंद्र और धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने हत्यारोपियों सगे भाइयों को पकडने को तीन टीमें लगाई। चार दिन बीतने के बाद हत्यारोपी सगे भाइयों पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। इतना जरूर है कि पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं, पर केवल नाकामी ही हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपी सगे भाई पुलिस की गिरफ्त में होंगे।