फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब नालों को साफ करेगा फिल्टर

अब नालों को साफ करेगा फिल्टर

Fri, 08 Feb 2019 09:30 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
अब नालों को साफ करेगा  फिल्टर
डैमो
मथुरा। जल्द ही अब नालों में फिल्टर लगेंगे। जिसके जरिए कूड़ा एसटीपी पर जाने से पहले ही निकाल लिया जाएगा। इस कूड़े में से निकले अलग-अलग प्रकार के कूड़े को रीसाइकिलिंग के लिए भेजा जाएगा। इस प्रकार के फिल्टर प्रयोग के तौर पर फिलहाल दो नालों में लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


हृदय योजना के तहत जल्द ही यमुना को शुद्ध रखने के लिए नालों पर फिल्टर लगाए जाएंगे। यह फिल्टर उन स्थानों पर लगेंगे जहां पर नाले बंद होते हैं। पहले नालों को टेप किया जाएगा उसके बाद फिल्टर के जरिए इन्हें साफ किया जाएगा। प्रयोग के तौर पर मथुरा का मसानी नाला तथा वृंदावन के नालों में इसकी शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन


इस पर नमामि गंगे की अभी हाल ही में दिल्ली में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया । इस बैठक में दोनों नालों पर फिल्टर लगाने से पहले एक टीम द्वारा पहले दोनों नालों का सर्वे किया जाएगा। जल्द ही यह टीम मथुरा आएगी। इस टीम के सर्वे के बाद से हृदय योजना के अंतर्गत नालों पर काम शुरू हो जाएगा। यह जानकारी देते हुए नगर आयुक्त समीर वर्मा ने बताया कि दो नालों का चयन इस योजना में किया गया है। टीम के सर्वे के बाद इन नालों पर काम प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed