{"_id":"5c420f7dbdec225eb27a95eb","slug":"181547833213-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के स्थान पर पढ़ाती मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के स्थान पर पढ़ाती मिली युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली के खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने नगला कटीला के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में तैनात शिक्षिका के स्थान पर गांव की ही युवती शिक्षण कार्य करते मिली।
खंड शिक्षा अधिकारी सुबह 11 बजे विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। विद्यालय में शिक्षामित्र तारावती उपस्थित पाई गई। जबकि गांव की एक युवती शिक्षण कार्य करते मिलीं। जब उसके संबंध में जानकारी की तो पता चला कि वह शिक्षिका शालिनी के स्थान पर शिक्षण कार्य कर रही है। निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका भी नहीं मिली। एक अन्य शिक्षामित्र मंजू भी अनुपस्थित मिली। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी की तो बताया गया कि शिक्षिका शालिनी तीन माह में तीन दिन ही विद्यालय में आई हैं। उनके स्थान पर गांव की युवती शिक्षण कार्य करती है। उनके पति आलोक प्राथमिक विद्यालय नगला वैध में शिक्षक है। वे विद्यालय आते हैं। उपस्थिति रजिस्टर वे अपने साथ थैले में रखकर ले गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय की निरीक्षण रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है। जिससे उनके ािखलाफ कार्रवाई की जा सके।