{"_id":"5c1d0229bdec2256df275db4","slug":"181545404969-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 वर्ग गज प्लाट के लिए तो नहीं की गई महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 वर्ग गज प्लाट के लिए तो नहीं की गई महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नागराज कालोनी में ईंटों से कुचलकर बेरहमी से महिला की हत्या 450 वर्गगज प्लाट के लिए तो नहीं कर दी गई है। शुरुआती जांच में हाईवे पुलिस को प्लाट के लिए हत्या होना मानकर चल रही है। बावजूद जांच के हर पहलू को भी पुलिस खंगाल रही है। हाईवे पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के बहनोई और मांट से एक व्यक्ति को उठाया है।
थाना हाईवे की नागराज कालोनी (आजमपुर) निवासी पार्वती (42) की ईंटों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। तलाकशुदा महिला अपने इकलौते बेटे सुंदरम के साथ रहती थी। शुरुआती जांच में हाईवे पुलिस महिला की हत्या किए जाने के पीछे 450 वर्गगज का प्लाट मानकर चल रही है। परिचित ही महिला की हत्या में शामिल है ऐसा पुलिस मानकर चल रही है।
हत्या में दो लोग शामिल माने जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस दो दिन से हिरासत में लिए गए मृतका के बहनोई से पूछताछ तो कर रही है, वहीं, मांट से एक व्यक्ति को उठाकर लाई है। सीओ रिफाइनरी राकेश कुमार ने बताया कि महिला हत्याकांड का जल्द खुलासा होगा। 450 वर्गगज प्लाट के लिए हत्या होने से इंकार नहीं किया जा सकता। मृतका पर सबसे बड़ी पूंजी ही प्लाट था। हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की जा रही है।