{"_id":"5c0016c1bdec22418d761806","slug":"181543509697-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले ने ही की थी गैंगेस्टर जीजा की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साले ने ही की थी गैंगेस्टर जीजा की गोली मारकर हत्या
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
MURDER
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गैंगेस्टर सुदेश उर्फ सधुआ की हत्या उसके साले ने ही साथियों के साथ मिलकर की थी। इसका खुलासा पिलुआ पुलिस ने साले को गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। वहीं हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थाना पिलुआ पुलिस ने सूचना पर गुरुवार को निधौलीकलां रोड से शीलेंद्र पुत्र श्रीनिवास निवासी नगला डंबर थाना निधौलीकलां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शीलेंद्र ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि शहर का संजय नगर स्थित मकान उसकी बहन के नाम है। इसे बहनोई सधुआ अपने भतीजे के नाम कराना चाहता था। इस मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इस पर उसने अपने साथी के साथ बहनोई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। बता दें कि गैंगेस्टर का आरोपी सुदेश उर्फ सधुआ 29 अक्तूबर की शाम बाइक पर सवार होकर शहर से घर जा रहा था। तभी पिलुआ के अरथरा नहर पुल के पास उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसकी रिपोर्ट मृतक के परिजन ने थाना पिलुआ में दर्ज कराई थी।