{"_id":"5bf985bebdec2241be1de223","slug":"181543079358-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों तीर्थनगरी के डीपीआर में फिर संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों तीर्थनगरी के डीपीआर में फिर संशोधन
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सोरों में हरि की पौड़ी की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। तीर्थनगरी के विकास का डीपीआर एक बार फिर संशोधित किया गया है। 114 करोड़ के स्थान पर अब 80 करोड़ की लागत का डीपीआर महानिदेशक पर्यटन लखनऊ को भेजा गया है। पूर्व में भेजे गए डीपीआर में पर्यटन विभाग ने कुछ संशोधन प्रस्तावित किए थे। इन संशोधनों को करने के बाद डीपीआर की लागत कम की गई। अब मुख्यमंत्री कार्यालय से डीपीआर को हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
मई माह में मुख्यमंत्री ने एटा आगमन के दौरान तीर्थ नगरी सोरों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। लखनऊ की आर्किटेक्ट संस्था आमान ग्रुप को वास्तुविदों की टीम के साथ तीर्थनगरी का विस्तृत सर्वे कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए थे। चार महीने के सर्वे के बाद आमान ग्रुप ने 114 करोड़ की डीपीआर तैयार कर फाइनल प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन विगत तीन नवंबर को कलक्ट्रेट में डीएम के समक्ष किया। डीएम के निर्देश पर डीपीआर को वेरीफिकेशन के लिए क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय आगरा को भेजा गया, जहां कुछ संशोधन के साथ 80 करोड़ का डीपीआर डीएम आरपी सिंह, ईओ संतराम सरोज, पालिकाध्यक्ष मुन्नीदेवी की संस्तुति के बाद अब डीजी पर्यटन उत्तर प्रदेश लखनऊ को डीपीआर भेजी गई है। सरकार की मंजूरी के साथ ही तीर्थनगरी में कार्य शुरू हो जाएगा।