{"_id":"5be1c4dabdec2269757895eb","slug":"181541522650-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई पोर्टल पर जिला फिर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई पोर्टल पर जिला फिर प्रथम
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
web portal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर जिला पुलिस ने फिर परचम लहराया है। विगत माह प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जिले की पुलिस ने जनसुनवाई पोर्टल पर आई शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण कर प्रदेश में टॉप किया। इसके साथ ही जिले के 14 थाने भी शिकायतों को लेकर आगे रहे है।
मुख्यमंत्री ने थाने, तहसील आदि में गरीब तबके लोगों के लिए न्याय दिलाने के लिए पोर्टल जारी किया। इस पर लोग अपनी शिकायत दर्ज कराते है। जिले में पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का पुलिस ने शतप्रतिशत निस्तारण कर अक्तूबर माह में प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। विगत माह में भी जिला पुलिस प्रदेश भर में अव्वल रही थी। एएसपी क्राइम ने बताया कि जनसुनवाई को लेकर जिले के 14 थाने भी समस्याओं का निस्तारण करने में प्रथम स्थान पर रहे हैं। बता दें कि जिले से पोर्टल पर 1020 शिकायतें दर्ज कराई गई थी। इसमें घरेलू, हिंसा, जमीनी विवाद, उत्पीड़न संबंधी शिकायतें रही है।