{"_id":"5bc4d8eebdec2269ad752eff","slug":"181539627246-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा शराब बनाने का केमिकल, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा शराब बनाने का केमिकल, दो लोग गिरफ्तार
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। हरियाणा से तस्करी कर लाया जा रहा शराब बनाने में प्रयोग होने वाला लाखों रुपये कीमत के केमिकल (स्प्रिट) से भरा मिनी ट्रक स्टेशन रोड से पकड़ा है। पुलिस ने चालक और क्लीनर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक साथी भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार सुबह प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने एक सूचना पर स्टेशन रोड से केमिकल से भरा लोडेड मिनी ट्रक रोका। पुलिस को देखते ही ट्रक में बैठा एक युवक भागने लगा। संदेह पर पुलिस ने ट्रक को घेरकर चालक और क्लीनर को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक अरुण कुमार ने बताया कि ट्रक में रुई भरी है और उसकी बिल्टी भी दिखाई। लेकिन जैसे ही ट्रक से त्रिपाल उठाई तो पुलिस हैरान रह गई।
ट्रक में 50 लीटर की कई केन रखीं थीं। पूछने पर बताया कि इसमें शराब बनाने वाला केमिकल (स्प्रिट) भरा है। एक केन केमिकल से हजारों रुपये कीमत की शराब बनती है। पुलिस ने जांच के लिए आबकारी इंस्पेक्टर कौशल कुमार को बुलाया। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मिनी ट्रक में शराब बनाने वाला तीस लाख रुपये का केमिकल भरा है। प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने बताया पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अरुण कुमार पुत्र संजय सिंह और इमरान मिरासी पुत्र दिलशाद निवासी वाल्मीकि बस्ती गंगौर सोनीपत हरियाणा बताया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।