{"_id":"5ba8f6fe867a557f7041725e","slug":"181537799934-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह चालक और परिचालकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह चालक और परिचालकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। फर्जी टिकट मामले में छह चालक और परिचालकों पर संविदा समाप्ति की तलवार लटक रही है। इनकी फिलहाल जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर इन पर भी जल्द कार्रवाई होगी। अभी तक रोडवेज के 21 चालक और परिचालकों की संविदा समाप्त की जा चुकी है।
फर्जी टिकट मामले के खुलासे के बाद रोडवेज में खलबली मच गई थी। प्रदेश के आला अफसरों ने कड़ाई की तो फर्जी टिकट के मामले में लिप्त संविदा चालक और परिचालकों की जांच कराई गई। जांच में 21 संविदा चालक और परिचालक दोषी पाए गए। रोडवेज के एआरएम अक्षय कुमार ने इन 21 चालक और परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी।
संविदा चालक और परिचालकों पर हुई कार्रवाई से रोडवेज कर्मचारियों में खलबली मच गई। हालांकि अभी तक फर्जी टिकट के मामले में जांच चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि छह और चालक-परिचालकों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
मतलब इनकी संविदा समाप्त की जा सकती है। एआरएम अक्षय कुमार ने बताया कि फर्जी टिकट मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, वह बचेगा नहीं। एआरएम टिकट का नया सिस्टम शुरू कर दिया गया है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता।