फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पुलिस लाइन के लिए शासन से मिली स्वीकृति

पुलिस लाइन के लिए शासन से मिली स्वीकृति

Thu, 20 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन के लिए शासन से मिली स्वीकृति
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह में फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी देती महिला पुलिसकर्मी।
कासगंज। जिले की स्थापना के 10 वर्ष बाद पुलिस लाइन के निर्माण की स्वीकृति शासन ने दे दी है। 157 करोड़ 76 लाख की लागत से पुलिस लाइन का निर्माण किया जाएगा। शासन ने 7.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृति के साथ ही अवमुक्त कर दी है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद अब शीघ्र ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन का निर्माण कयामपुर बहेड़िया में किया जाना प्रस्तावित है। इस पुलिस लाइन के लिए कासगंज-बरेली मार्ग से जोड़ा जाएगा। जिसके लिए जमीन अधिगृहित की जाएगी। कुल 68 हेक्टेयर क्षेत्र में पुलिस लाइन के आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा। रिजर्व पुलिस लाइन में अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। जबकि आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 3.98 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। पुलिस लाइन के निर्माण का संपूर्ण प्रस्ताव 157 करोड़ 76 लाख का है। यह निर्माण उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के द्वारा किया जाएगा। पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सभागार, ऑडिटोरियम, पार्क, खेल के मैदान, जिम आदि विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

- रिजर्व पुलिस लाइन के निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसके लिए 7 करोड़ 98 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। शीघ्र ही सबसे पहले बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू होगा। कार्यदायी एजेंसी को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। -पवित्र मोहन त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोरों पॉलिटेक्निक में बनी है अस्थायी पुलिस लाइन
कासगंज। सोरों पॉलिटेक्निक में अस्थायी पुलिस लाइन बनी हुई है। जहां पुलिस लाइन से संबंधित कार्य संचालित होने में दिक्कतें होती हैं। परेड के लिए भी मैदान छोटा है और अन्य तरह की दिक्कतें भी पुलिसकर्मियों को उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed