{"_id":"5ba3cdec867a557ead23e69b","slug":"181537461740-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से जेई की शिकायत करेंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से जेई की शिकायत करेंगे विधायक
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी विधायक को मिला धमकी भरा पत्र
कासगंज। तीन दिन पूर्व नदरई बिजलीघर पर विद्युत लाइन के आगणन को लेकर विधायक और जेई के बीच पनपा विवाद लगातार सुर्खियों में है। पुलिस ने दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अवर अभियंता संघ लगातार प्रशासन से विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। वहीं विधायक इस मामले में अभद्रता करने के आरोपी अवर अभियंता के खिलाफ सीएम से मुलाकात कर मामले की जानकारी देंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे। भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने अभद्रता लूटपाट के आरोप में अवर अभियंता डीएस मीना के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। वहीं अवर अभियंता डीएस मीना ने विधायक पर मारपीट, अभद्रता, धमकी एवं सरकारी कार्य बाधा देने का मामला पंजीकृत कराया। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इस मामले को लेकर विधायक समर्थकों में लगातार आक्रोश बना हुआ है वहीं अवर अभियंता संघ लगातार विधायक पर कार्रवाई के लिए दबाव बना रहा है। गुरुवार को जिला प्रशासन से अवर अभियंता संघ ने विधायक की गिरफ्तारी को मांग की।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत का कहना है कि विद्युत विभाग के अवर अभियंता के खिलाफ वे मुख्यमंत्री से शिकायत करने जाएंगे और पूरे मामले की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि लगातार विद्युत उपभोक्ताओं का नदरई के अवर अभियंता के द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। बिना पैसे के कोई काम नहीं किया जाता। लगातार शासन की छवि ऐसे कर्मी खराब कर रहे हैं।