फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आजु बधायौ ब्रजराज के, जायौ है हलधर पूत...

आजु बधायौ ब्रजराज के, जायौ है हलधर पूत...

Sat, 15 Sep 2018 08:19 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
आजु बधायौ ब्रजराज के, जायौ है हलधर  पूत...
दाऊजी का अभिषेक करते पुजारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बलदेव (मथुरा)। दाऊदादा का आंगन, पानी की बौछार और मंदिर की छजलियों से नारियल लुटाते सेवायत व भक्त, नारियल लूटने को लालायित युवा पांडे समाज, उन पर होती दही-हल्दी मिश्रण की बौछार। शनिवार को बलदेव के दाऊजी मंदिर में क्या बच्चा और क्या बुजुर्ग, हर कोई दाऊजी के जन्मोत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन


धरनीधर शेषावतार श्री ब्रजराज का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। प्रात: चार बजे से मंदिर खुलते ही भक्तों का सैलाब दर्शन को उमड़ पड़ा। क्षीरसागर में भक्तों ने स्नान व आचमन कर मनौती मांगी। जै हलधारी जै बलधारी, ब्रज मच्यौ हल्ला रोहिणी ने जायौ लल्ला, नंद के आनंद भये जय दाऊदयाल की आदि भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन


मंदिर में प्रात: 51 विद्वान पंडितों द्वारा बलभद्र सहस्त्रनाम पाठ, हवन पूजा कराई गई। 10 बजे दही, माखन, हल्दी, केसर आदि का पंचामृताभिषेक कर बेशकीमती हीरा जवाहरात धारण कराए गए। समाजगायन के दौरान भक्तों को लड्डू, मठरी व अन्य पकवानों का वितरण किया गया। इसके बाद हुए नंदोत्सव में कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज, मन्दिर रिसीवर आर के पाण्डेय ने नारियल, फल, खजाना व हल्दी-दही, माखन, केसर मिश्रित लाला की छीछी प्रसाद स्वरूप लुटाई। एक ही नारियल को लूटने के लिए दस-दस युवा जोर आजमाइश करते दिखे। इस दौरान पूर्व जिला जज दिनेश कुमार सिंह, डीएम पलवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराए सेहरा, लड्डू गोपाल संग किया नृत्य

दर्शन को मुरादाबाद के पवन कुमार शर्मा, ईशा शर्मा अपने लड्डू गोपाल को सिर पर रखकर नृत्य करने में मशगूल दिखाई दिए। ऐसा ही उत्साह मुजफ्फर नगर से आए भक्तों में देखा गया। पर्व पर सैकड़ों परिवारों ने शादी के सेहरे-मोहर क्षीर सागर में सिराए। ये प्राचीन मान्यता है कि इसलिए इस पर्व को मोहर छठ भी कहते है।

नृत्यांगना गीतांजली शर्मा ने बांधा समां

नृत्यांगना पद्मश्री गीतांजली शर्मा ने अपने विभिन्न प्रकार के नृत्यों की प्रस्तुति दी। शुभारंभ अध्यक्ष बैकुंठनाथ पांडेय ने किया। सुदामा चरित्र, मटकी नृत्य ने सभी का मन मोहा। इस दौरान मधूसूदन पांडेय, संजीव अग्रवाल, दिनेश पांडेय, जगदीश पांडेय आदि उपस्थित थे। संचालन श्यामसुंदर पांडेय ने किया।


1100 कलशों के साथ निकली शोभायात्रा

ब्रजराज श्रीबलदेव जी जन्मोत्सव पर कस्बे में निकाली गई 1100 कलशों की शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभाराम शर्मा व रिसीवर आरके पांडेय ने श्रीदाऊजी महाराज की आरती व पुष्प वर्षा कर किया। शोभायात्रा गोशाला फाटक, श्रीदाऊजी महाराज मंदिर से होकर निकली। शोभायात्रा में श्रीदाऊजी महाराज, श्रीकल्याणदेव जी महाराज, राधाकृष्ण, शिव भोले बाबा आदि झांकियां शोभायमान थी। श्री कल्याण सेवा समिति व मंदिर सेवायत व्यवस्थायें संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed