फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा

सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा

Sat, 08 Sep 2018 08:37 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला  पकड़ा
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
फरह (मथुरा)। सेना में नौकरी लगवाने के एवज में हजारों रुपये हड़पने वाला जालसाज फरह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस जालसाज ने हत्या के मुकदमे से नाम निकलवाने के एवज में भी ग्रामीणों से ठगी की है। पुलिस ने इसके कब्जे से 21 हजार रुपये, मोबाइल और कागजात बरामद किए हैं।
विज्ञापन


फरह पुलिस ने गांव दौलतपुर के पास से जालसाज को पकड़ा है। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि पकड़ा गया आगरा के शिवलाल का गुर्जा (थाना पिढ़ौरा) निवासी दिनेश पुत्र जगराम है।
विज्ञापन


फरह के गांव दौलतपुर निवासी संजय पुत्र होरीलाल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि दो माह पूर्व पींगरी के एक बुजुर्ग की हत्या में तीन आरोपियों के नाम निकलवाने के एवज में दिनेश ने रुपये लिए थे। इसके अलावा नौकरी के एवज में गांव दौलतपुर के ओमप्रकाश से 30 हजार रुपये और गांव बिसू के मुकेश से 10 हजार रुपये हड़पे हैं। यह मोबाइल की आईडी पर सेना की ड्रेस पहने फोटो लगाकर अपने को सेना का जवान बताता था। पकड़े गए जालसाज से आर्मी इंटेलीजेंस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed