{"_id":"5b7eeb6c42c792464a0c8347","slug":"181535044460-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को रोडवेज बस ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को रोडवेज बस ने रौंदा
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोरों। कासगंज-बरेली मार्ग पर मल्लाह नगर के समीप रोडवेज बस ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वहीं बस में सवार एक महिला भी घायल हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नगरिया निवासी मितेंद्र उर्फ जितेंद्र (40) पुत्र नत्थू सिंह मल्लाह नगर से नगरिया जा रहा था। उसे मल्लाहनगर के समीप ही मथुरा डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस के चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए, जिससे उसमें सवार महिला राजकुमारी निवासी हरपालपुर भी घायल हो गई।
हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सड़क हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना मृतक के परिवारीजनों को दी गई। जैसे ही परिवारीजनों को उसके मौत की सूचना मिली तो उनमें कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। वहीं घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।