फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शिक्षण संस्थानों में गूंजे आजादी के तराने

शिक्षण संस्थानों में गूंजे आजादी के तराने

Fri, 17 Aug 2018 01:19 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में गूंजे आजादी के  तराने
फिराजाबाद। शिक्षण संस्थानों में 72वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम हुए। अंत में मिठाई वितरण हुआ। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन


महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने किया। छात्राओं ने देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए। मंडल सचिव डीएन शर्मा, प्रबंधक सतीशचंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य पूनम प्रकाश, प्राचार्य डा. निर्मला यादव, दिनेशचंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। किड्स कार्नर हैप्पी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मुख्यअतिथि सुशील गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। केसी श्रीवास्तव व प्रबंधक मुकुल भटनागर, प्रशासक मयंक भटनागर, प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर मौजूद रहीं।
विज्ञापन


दाऊदयाल पीजी कालेज में कार्यकारिणी समिति के सदस्य एसके शर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य विनीता सिंह, पूर्व प्राचार्य उन्मीत अरोरा मौजूद रहीं। गौरीशंकर डिग्री कालेज में अध्यक्ष जितेंद्र शंकर मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ किया। मुख्यअतिथि प्रभास्कर राय, निर्देशक कृपाशंकर मिश्रा, प्राचार्य डा. हेमंत शर्मा, प्रधानाचार्य दिनेश पचौरी मौजूद रहे। सेंट जोंस स्कूल में मुख्य अतिथि फादर दिलीप कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य प्रकाश डिसूजा, सिस्टेम क्लेमी मौजूद रहे। स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज में कौशलकिशोर उपाध्याय ने झंडा फहराया। चरनसरन भटनागर व संजय गुप्ता मौजूद रहे। दिगंबर जैन जूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने किया। राहुल जैन, राजीवकांत, अजय कुमार मौजूद रहे। पंडित मुरारीलाल इंटर कालेज में प्रो. एमएस दीक्षित, निदेशक मनोज गर्ग ने झंडा फहराया। सरस्वती शिशु मंदिर गोशाला में विधायक मनीष असीजा ने तिरंगा फहराया।

किशनचंद्र बंसल, व्यवस्थापक गोविंद कटियार आदि मौजूद रहे। डीएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ ने ध्वजारोहण किया। देवेंद्र शर्मा, हिमांशु शर्मा, संतोष कुमार, दीपचंद्र आदि मौजूद रहे। लिटिल इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। निदेशक चिरागउद्दीन ने गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। पीडी जैन इंटर कालेज में डीआईओएस रितु गोयल ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

मदरसा गुलशन-ए-उलूम के प्रबंधक मुहम्मद आसिफ ने झंडा फहराया। एकता पब्लिक स्कूल, संत टेगौर जूनियर हाईस्कूल, श्रीमति मायादेवी उमा विद्यालय, जनशक्ति इंटर कालेज रुधैनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एसएचजे मार्डन स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुंई। दिल्ली पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य प्रेमा मिश्रा ने किया। बाबा साहब अंबेडकर पीजी कालेज व बोधिसत्व डा. अंबेडकर इंटर कालेज के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया।

ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान में समिति के अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने झंडा फहराया। प्रबंधक अशेषदीप सिंह, अनुपम शर्मा, मधु सिंह मौजूद रहे। पुष्प पब्लिक स्कूल, खूबचंद्र महाविद्यालय, श्रीकृष्ण गीता इंटर कालेज में देशभक्ति कार्यक्रम हुए। गोपीनश्याम इंटर कालेज में प्रबंधक गोपीश्याम दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। बरकती जूनियर हाईस्कूल में डा. इकबाल अहमद ने ध्वजारोहण किया। मदरसा बरकती शिक्षा समिति में प्रबंधक डा. आफताब अहमद ने तिरंगा फहराया। आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में संस्थापक अमर सिंह ने झंडा फहराया।


मक्खनपुर में मां महारानी जूनियर स्कूल के प्रबंधक सुरेशचंद्र बघेल ने ध्वज फहराया। प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन किया। प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर नवादा के प्रधानाचार्य सुमन देवी, अहिल्याबाई गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक राष्ट्रप्रकाश धनगर ने ध्वजारोहण किया। राजकुमार कपूरीदेवी जनता इंटर कालेज में कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य डा. ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने झंडा फहराया। पीकेएनवी कावेंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष कुमार शर्मा ने तिरंगा फहराया। प्रावि इंदुमई में हम्वीद सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed