फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हत्या कर माइनर में फेंका महिला का शव

हत्या कर माइनर में फेंका महिला का शव

Tue, 14 Aug 2018 09:05 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर माइनर में फेंका महिला का शव
डेमो
मांट (मथुरा)। गांव पिपरौली से गुजर रही मांट ब्रांच गंग नहर के माइनर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पेट पर चोट के निशान हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं, वहीं उसके साथ दुष्कर्म से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस मृतका की शिनाख्त को जुटी है।
विज्ञापन


थाना मांट के गांव पिपरौली के पास से गुजर रही मांट ब्रांच गंग नहर के माइनर में सुबह उतराता हुआ महिला का शव दिखाई दिया। राहगीर ग्रामीण ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने से पहले आसपास के ग्रामीण भी माइनर पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को माइनर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


एसएसआई गिरीश कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतका के शरीर पर हरे और सफेद रंग की साड़ी थी और काले रंग का ब्लाउज भी था। शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतका के पेट पर चोट के निशान जरूर मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों में फोटो भिजवाए हैं। देरशाम तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed