{"_id":"5b5761404f1c1bb37b8b45f9","slug":"181532453184-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालऊ में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालऊ में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के ग्राम लालऊ में बहन के घर के पास युवक ने गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों का कहना है कि वो काफी दिनों से लालऊ में रहकर काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने गांव ले गए।
थाना नारखी के कस्बा कोटला निवासी शशिकांत मिश्रा (30) पुत्र दिनेशचंद्र मिश्रा लंबे समय से अपनी तहेरी बहन थाना दक्षिण के लालऊ निवासी कुंती देवी पत्नी दयाशंकर शर्मा के पास आकर रहने लगा था। कारखाने में काम करता था। सोमवार की शाम घर के बाहर था। देर रात उसने तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। गोली लगते ही वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई तो भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल लाई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शशिकांत मिश्रा के बड़े भाई अनूप मिश्रा ने कहा कि शशिकांत लंबे समय से लालऊ गांव में रहकर फैक्ट्री में काम करता था। शराब पीने का आदी था। उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एसएचओ दक्षिण लोंकेंद्र सिंह ने बताया युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।