{"_id":"5b48d9364f1c1b37748b45ef","slug":"181531500854-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर महिला का शव पेड़ पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर महिला का शव पेड़ पर लटकाया
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। चार बच्चों की मां की हत्या कर शव आम के पेड़ पर लटका दिया गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने 50 हजार रुपये नहीं देने पर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में मायके पक्ष के लोगों ने गुरुवार को एसएसपी से मिलकर बेटी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत की थी।
थाना अवागढ़ के गांव निजामपुर निवासी नाहर सिंह के पुत्र रामनरेश कुमार की शादी 12 वर्ष पूर्व थाना एका के गांव नगरिया निवासी बाबूराम की पुत्री संगीता से हुई थी। संगीता पर पति नरेश 50 हजार रुपये मायके से लाने का दबाव कई महीने से बना रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर रामनरेशन आए दिन संगीता के साथ मारपीट करता था। पति द्वारा प्रताड़ित की शिकार संगीता के मायके पक्ष के लोग मामले को सुलझाने के लिए कई बार निजामपुर भी गए थे लेकिन ससुरालीजनों ने संगीता के साथ मारपीट बंद नहीं की।
आरोप है कि शुक्रवार को ससुरालीजनों ने महिला की हत्या कर शव को आम के पेड़ पर लटका दिया। सूचना पर पहुंचे मृतका संगीता के भाई राजकुमार ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर रात को बहन की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टामर्टम को भेजा।
विज्ञापन
-------------------
तीन दिन पहले भी की थी मारने की कोशिश
मृतिका संगीता के भाई राजकुमार ने कहा कि बहन के पति नरेश और देवर दिनेश चंद्र ने 11 जुलाई को दिन में बुरी तरह से पिटाई कर मिट्टी का तेल डालकर हत्या करने की कोशिश की। संगीता ने घटना की जानकारी फोन पर भाई और पिता को दी। इस पर भाई और पिता संगीता की ससुराल गांव निजामपुर आए थे और थाना अवागढ़ पुलिस को हत्या करने की कोशिश की लिखित तहरीर दी थी। इसके बाद एसएसपी से भी मिले थे।