{"_id":"5b4611a14f1c1b86468b5d2a","slug":"181531318689-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट को लेकर वाटर वर्क्स में महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट को लेकर वाटर वर्क्स में महिलाओं का हंगामा
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहीं सम्राट नगर की महिलाओं का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। पेयजल समस्या को लेकर वे वाटर वर्क्स जा पहुंचीं और हंगामा किया। उन्होंने क्षेत्र में पड़ी पाइप लाइन ठीक कराने की मांग एक्सईएन से की।
सैलई रोड स्थित सम्राट नगर की गलियों में पानी न आने से स्थानीय लोग पानी के लिए बहुत दिनों से परेशान हैं। क्षेत्र की महिला, पुरुष व बच्चे सुबह से खाली बर्तन लेकर गली-मोहल्लों में भटकते रहते हैं। तमाम लोग निजी सबमर्सिबल से पानी खरीदने को विवश हैं। कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई न हुई तो उनका धैर्य जवाब दे गया। महिलाएं एकत्रित होकर दोपहर में जलकल विभाग पहुंची।
उनका कहना था कि गलियों में पाइप लाइन तो पड़ी हैं, परंतु ऊंची-नीची होने के कारण आजतक पानी नहीं आया। अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं ने एक्सईएन एमए हक से मिल पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की। एक्सईएन ने आश्वासन दिया सर्वे कराकर जल्द लाइन ठीक कराई जाएगी, तब तक रोजाना टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति कराई जाएगी।