फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   हड़ताल कर रहे लेखपालों को भेजे नोटिस

हड़ताल कर रहे लेखपालों को भेजे नोटिस

Mon, 09 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल कर रहे लेखपालों को भेजे नोटिस
हड़ताल कर रहे लेखपालों को भेजे नोटिस - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज(एटा)। उप्र लेखपाल संघ की हड़ताल के चलते सरकारी कार्य के अलावा किसानों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने हड़ताली लेखपालों को नोटिस भेजे हैं, इसमें साफ कर दिया है कि अगर जल्द काम पर नही लौटे तो कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बताते चले कि उप्र लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील इकाई संघ ने अपनी मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से हड़ताल कर रखी है। जिसके चलते सरकारी कार्य जहां प्रभावित हो रहे है, वहीं किसानों की समस्याएं भी निस्तारण नहीं हो पा रही है, जिसके चलते शासन ने लेखपालों की हड़ताल पर छह माह के लिए प्रतिबंध लगा दिया है, बावजूद इसके भी लेखपाल हड़ताल पर है उपजिलाधिकारी शिव सिंह ने हड़ताली लेखपालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है दो दिन में सभी लेखपालों को नोटिस प्राप्त हो जाएंगे। नोटिस प्राप्ति के बाद लेखपाल काम पर नही लौटे तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन



कार्य बहिष्कार कर लेकर लेखपालों ने किया प्रदर्शन

एटा। मांगों को लेकर सोमवार को लेखपालों का गुस्सा फूट पड़ा। लेखपालों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लेखपालों ने मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, तीन जुलाई से तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। सोमवार को लेखपालों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया और धरना देने लगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जिले के लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने तक काम नहीं करने का एलान किया। अध्यक्ष नेम सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपालों की समस्याओं को दरकिनार कर रही है। इससे लेखपालों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक लेखपाल काम नहीं करेंगे। इस दौरान लेखपालों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुरेश चंद्र, नेत्रपाल सिंह यादव, सुबोध कुमार, राकेश कुमार यादव, तालेवर सिंह, यदुवीर सिंह मौजूद रहे।


मांग पूरी न होने से कारण हड़ताल पर हैं लेखपाल

कासगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्वारा कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। लेखपालों ने मांगे पूरी न करने पर आक्रोश जताया। तीनों तहसीलों के लेखपालों ने धरना प्रदर्शन करते हुए शीघ्र मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि सुदीप चौहान कहा कि आठ सूूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने के लिए लेखपाल लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। लेखपालों के द्वारा तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया गया। लेकिन इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते कलक्ट्रेट पर आज धरना प्रदर्शन किया गया है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर राकेश कुमार, ओमप्रकाश, राहुल सिंह, अभिषेक कुमार, चमन मियां, आशाराम, डॉली सोलंकी, राजेश यादव, विपिन कुमार, नरेशपाल सिंह, दीपक भारद्वाज, चंद्रपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, अशोक वर्मा सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed