{"_id":"5b3a5f694f1c1b55578b456b","slug":"181530552169-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में फिर बढे़ मरीज, बुखार से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में फिर बढे़ मरीज, बुखार से एक की मौत
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में वायरल रोग फिर से हावी हो गया है। जिला अस्पताल में सात दिन से भर्ती बुखार से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से अधिक बुखार और पेटदर्द से पीड़ित मरीजों को भर्ती कराया गया।
अस्पताल की ओपीडी में 735 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि बुखार और पेटदर्द से पीड़ित 13 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में 26 जून से बुखार से पीड़ित होने के कारण भर्ती चल रहे कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा निवासी 57 वर्षीय भंवर सिंह की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
डा. अनुज कुमार ने बताया कि भंवर सिंह को काफी नाजुक हालत में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार के साथ ही खून की कमी की समस्या भी थी। इसके चलते उन्हें नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। बदलते मौसम में अधिक भोजन न करें। तरल पदार्थों का सेवन करने से बचें। जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें।