{"_id":"5b3a5aa44f1c1be2458b456c","slug":"181530550948-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या करने वाला पूर्व फौजी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या करने वाला पूर्व फौजी गिरफ्तार
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। गांव अनौड़ा में गोली मारकर किसान की हत्या करने वाले पूर्व फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूर्व फौजी की पत्नी की भी पुलिस तलाश कर रही है। गांव में पुलिस तैनात है।
बीते रविवार को सादाबाद रोड पर स्थित गांव अनौड़ा निवासी रामवीर सिंह भाई जगवीर सिंह और पत्नी सरोज देवी के साथ खेत पर ज्वार काट रहा था। खेत की मेड़ को लेकर आनंद मोहन और उसकी पत्नी कुसुमलता विवाद करने लगे। विवाद बढ़ा तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
आनंद मोहन ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से रामवीर घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी आनंद मोहन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली और न्यायालय में पेश किया।