{"_id":"5b0448634f1c1bdc408b6ea8","slug":"181527007331-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने दो आरक्षियों को पीटस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर ने दो आरक्षियों को पीटस
Updated Tue, 22 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने दो आरक्षियों को पीटस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सोरों। जिला कारागार में मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ जेल आरक्षियों पर हमला बोल दिया। जेल आरक्षियों को लाठी डंडो से लहुलूहान कर दिया गया। इस दौरान तमंचे से फायर भी किया गया। इस दौरान अन्य आरक्षियों ने मौके पर पहुंचकर आरक्षियों को बचाया। जेल आरक्षियों ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर सोरों पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और अन्य आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जिला कारागार में आरक्षी भुवनेश भारद्वाज मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे अपनी पत्नी को आगरा की बस में बैठाने के बाद जेल लौटा था। तभी जेल के मुख्य द्वार के बाहर जेल परिसर में हिस्ट्रीशीटर नत्थू सिंह ने एक महिला सुनीता को भेजा। महिला ने जेल गेट पर गालीगलौज कर दी। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर नत्थू सिंह अपने साथियों के साथ लाठी डंडे, ईंट, पत्थर से आरक्षी भुवनेश भारद्वाज पर हमला कर दिया।
इसी दौरान आरक्षी संजीव सारस्वत और नीटू ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। दोनों आरक्षियों के मोबाइल भी गायब हो गए। मारपीट की घटना में भुवनेश और संदीप बुरी तरह से घायल हो गए। आरोप है कि नत्थू ने तमंचे से फायर भी किया। एक फायर के बाद आरक्षियों ने उससे तमंचा कारतूस छीन लिए। इधर, हंगामा होता देखकर जेल कर्मियों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी। पुलिस कर्मियों को आता देखकर आरोपी भागने लगे। हालांकि जेल कर्मियों ने नत्थू सिंह को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामलेे में नत्थू सिंह, दिनेश, वीरपाल, राजेश, शिशुपाल, सुरेंद्र, विनोद, भगवान सिंह, सुनीता सहित 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर, घायल आरक्षियों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर पर हैं 17 मामले
कासगंज। सोरों के इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान नत्थू सिंह हिस्ट्रीशीटर है। उस पर मारपीट, जानलेवा हमला सहित 17 मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।