फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चालू इकाईयों पर रहम, प्रतीक्षारत की हो रही अनदेखी

चालू इकाईयों पर रहम, प्रतीक्षारत की हो रही अनदेखी

Mon, 21 May 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चालू इकाईयों पर रहम, प्रतीक्षारत की हो रही  अनदेखी

विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में करोड़ों का निवेश करने वाली कांच इकाईयां गैस मिलने का तीन से इंतजार कर रही हैं, लेकिन टीटीजेड द्वारा लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है। वहीं पहले से संचालित इकाइयों के गैस कोटा लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। इससे प्रतीक्षारत इकाई संचालकों की बेचैनी बढ़ रही है।

टीटीजेड में बढ़ते प्रदूषण व बाहरी औद्योगिक संगठनों द्वारा प्रदूषण को लेकर शिकायतों पर मंडलायुक्त ने संज्ञान लिया था। मंडलायुक्त ने जनवरी 2015 से टीटीजेड में नए उद्योगों की स्थापना एवं क्षमता विस्तार को बैन कर दिया। टीटीजेड के फरमान से करोड़ों का निवेश करने वाली 43 इकाईयों को तीन साल में अभी तक गैस नहीं मिल सकी है। उद्यमी लगातार टीटीजेड की रोक हटवाने के लिए दिल्ली से लखनऊ तक दौड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


इधर सुहागनगरी में जो इकाईयां पहले से संचालित हैं, वह कांच उत्पादन बढ़ाने को लगातार प्रयासरत हैं। टीटीजेड द्वारा सुनवाई न किए जाने से अब तक कई इकाइयों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। हाईकोर्ट ने टीटीजेड अथॉरिटी को नियमानुसार मामले के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में अब तक हाईलाइट ग्लास, मीरा ग्लास इंडस्ट्रीज व सीए ग्लास वर्क्स का गैस कोटा पहले ही बढ़ चुका है। हाल ही में इंडस्ट्रियल एंड बिल्डिंग ग्लास इंडस्ट्रीज का कोटा भी बढ़ गया। वर्तमान में कांच इकाई को 22 हजार एससीएमडी गैस मिली हुई है, इकाई द्वारा 30 एससीएमडी गैस की डिमांड की जा रही है।


टीटीजेड अथॉरिटी ने इंडस्ट्रियल एंड बिल्डिंग ग्लास का कोटा 22 हजार से बढ़ाकर 25 हजार एससीएमडी इस शर्त के साथ किया है कि भट्टी का साइज नहीं बढ़ा सकेंगे। हाईकोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को हरिओम ग्लास इंडस्ट्रीज की टीटीजेड में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed