फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पुरोहिताना के लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही नगर पालिका

पुरोहिताना के लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही नगर पालिका

Sun, 22 Apr 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुरोहिताना के लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही नगर  पालिका
हैंडपंप से पानी भरती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। गर्मी शुरू होते ही मैनपुरी शहर में जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। पालिका क्षेत्र में वैसे.....वार्ड हैं लेकिन इनमें से मोहल्ला पुरोहिताना वार्ड में पानी की किल्लत सबसे ज्यादा है। यहां छह हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सुबह-शाम जो हैंडपंप सही हैं वहां लोगों की लाइन लग रही है। आक्रोशित लोगों ने नाराजगी प्रकट की है। 4200 लोगों की प्यास बुझाने के लिए मात्र 28 हैंडपंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


नगर का वार्ड नंबर 30 पुरोहिताना की आबादी 4200 है। यहां कुल 344 घरों में से मात्र 270 घरों में ही नगर पालिका के पानी की सप्लाई है। जबकि 74 घरों तक अभी तक नगर पालिका ने पानी की सप्लाई के लिए लाइन तक नहीं बिछाई है। गर्मी की शुरूआत होते ही पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि नगर पालिका के पानी की सप्लाई कुछ ही घरों में है। शेष लोगों को सरकारी हैंडपंपों का ही सहारा है। घरों में लगे निजी हैंडपंप गर्मी शुरू होते ही पानी छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन


इस वार्ड में छह सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। जिनकी कई बार सभासद और पालिका कर्मचारियों तथा अध्यक्ष से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। यदि समय रहते नगर पालिका ने इस मोहल्ले की पेयजल समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया तो आगे बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नगर पालिका की लापरवाही को लेकर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने समस्या से निजात न मिलने पर नगर पालिका का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed