{"_id":"5adb4a064f1c1b5d098b5c55","slug":"181524320774-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से कासगंज तक एक और ट्रेन चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से कासगंज तक एक और ट्रेन चलाने की तैयारी
Updated Sat, 21 Apr 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेलवे आगरा से कासगंज तक एक और ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। वैसे तो इस रूट पर छह ट्रेनें हैं लेकिन दोपहर में 12 बजे से शाम 6 बजे तक कोई ट्रेन नहीं है। इससे लोगों को परेशानी होती है। मथुरा पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के डीआरएम ने कहा कि प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है।
शनिवार सुबह कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के डीआरएम डीके सिंह ने कहा कि मथुरा आगरा से दोपहर में कासगंज के बीच छह घंटे तक कोई ट्रेन नहीं है। नई ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
साथ ही मथुरा, आगरा, कासगंज को जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में बोगी कम करने की शिकायत यात्रियों से मिली है, उन ट्रेनों में बोगी बढ़ाने के प्रयास होंगे। इसके लिए मुख्य परिचालन आधिकारी से नोट बनाने को कहा। निरीक्षण में डीआरएम को स्टेशन के शौचालय गंदे मिले और दिव्यांग शौचालय की शीट पर कवर नहीं मिला। उसमें पानी भी नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
निरीक्षण में स्टेशन को बाहर से दिए जा रहे मंदिर के आकार को लेकर चल रहे निर्माण कार्य में पीला ईंट का प्रयोग व घटिया निर्माण मिला। इस पर नाराजगी जताई और नमूने लेने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, सीनियर डिवीजन इंजीनियर एके मिश्रा, इलेक्ट्रिक, सिग्नल के अफसर, डीसीआई अमित शर्मा, इंजीनियर वीके सिंह, आरपीएफ कमांडेंट रामराज मीणा मौजूद रहे।