फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   218 गांवों में फसल का सर्वे करेगी ‘बीमा’ कंपनी

218 गांवों में फसल का सर्वे करेगी ‘बीमा’ कंपनी

Mon, 16 Apr 2018 08:14 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
218 गांवों में फसल का सर्वे करेगी ‘बीमा’ कंपनी
फसल - फोटो : डैमो
मथुरा। पिछले दिनों बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों की सूची बीमा कंपनी को सौंप दी है। इसमें 218 गांवों में गेहूं की फसल को अत्याधिक प्रभावित बताया गया है। इसमें भी ओलावृष्टि का प्रभाव महावन तहसील में सबसे अधिक है।
विज्ञापन


गेहूं की फसल के दौरान जनपद में ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके लिए प्रशासन ने राजस्व की दृष्टि से फसल नुकसान का आकलन कर शासन को भेज दिया है। इसमें महावन और सदर तहसील में ही 21.33 करोड़ का आकलन करते हुए मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि विभाग ने बीमा कंपनी के लिए भी रिपोर्ट भेजी है।

इसमें 218 गांवों में गेहूं की फसल में ओला और अतिवृष्टि से नुकसान बताते हुए सर्वे के लिए कहा गया है। इसमें कृषि विभाग ने महावन तहसील के 35 गांव, सदर के आठ गांव और छाता तहसील के 10 गांवों के नाम भी दिए हैं, जहां ओलावृष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि रबी की फसल के लिए जनपद में 55723 किसानों ने फसल बीमा कराया था। इसमें 58535 हेक्टेयर जमीन का बीमा था। कृषि विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीमा कराने वाले किसानों को इस बीमा कंपनी के सर्वे का लाभ मिलेगा।


उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीमा कंपनी को प्रभावित क्षेत्र की सूची दे दी है। यह बीमा से जुडे़ क्षेत्र हैं। पिछली खरीफ फसल धान में भी किसानों को हुए नुकसान का बीमा कंपनी ने 14 करोड़ का भुगतान कर दिया है। जल्द ही छह करोड़ रुपये और जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed