{"_id":"5ace155f4f1c1b603e8b4a47","slug":"181523455327-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल पर सट्टा लगाते सात पकड़े, नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल पर सट्टा लगाते सात पकड़े, नकदी बरामद
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
सट्टा
- फोटो : डेमो
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने दिल्ली गेट क्षेत्र में एक ट्रांस्पोर्ट कंपनी पर छापा मारकर सात युवकों को आईपीएल पर सट्टा लगाते पकड़ लिया। इनके कब्जे से छह मोबाइल और एक टीवी, पर्ची और 23 हजार रुपये बरामद किए हैं।
स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने सूचना मिलने पर मंगलवार की देर रात दिल्ली गेट क्षेत्र में भारत ट्रांस्पोर्ट कंपनी की चारों ओर से घेराबंदी कर छापा डाला।
स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि मौके से करीब छह मोबाइल, टीवी, इनवर्टर, रिमोट और 23,200 रुपये बरामद की है। उन्होंने बताया कि विलायत, शकील, कलीम, रहीश निवासीगण करीमुल्लरवास, चरन सिंह निवासी लार्ड कृष्णा कालोनी, शहीद निवासी राठौर नगर, इस्लाम निवासी साठावाडिया को पकड़ लिया। गैंग लीडर की तलाश की जा रही है।