फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   योगी जी, कॉलेज प्रबंधक कहते हैं हमको फोन करो

योगी जी, कॉलेज प्रबंधक कहते हैं हमको फोन करो

Thu, 05 Apr 2018 10:58 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
योगी जी, कॉलेज प्रबंधक कहते हैं हमको फोन करो
योगी जी, कॉलेज प्रबंधक कहते हैं हमको फोन करो - फोटो : अमर उजाला
एटा। योगी सरकार में भी कालेज संचालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कालेज संचालक विद्यार्थियों से अवैध वसूली करने के साथ छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। गुरुवार को कालेज प्रबंधन की मनमानी से गुस्साए छात्रों ने डीएम आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कालेज के प्रबंधक पर तमाम आरोप लगाए। साथ ही छात्राओं ने भी अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम आवास पर पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि वे महुआ खेड़ा स्थित शकुंतला देवी महाविद्यालय से डीएलएड कर रहे हैं। जहां विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार हो रहा है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कालेज में अभद्र भाषा के साथ यौन शोषण का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि कालेज के प्रबंधक ब्रजेश यादव छात्राओं से कहते हैं कि हमको फोन करो। हमसे मिलकर चला करो। इसके साथ ही तमाम गलत बातें करते हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि कालेज में अवैध वसूली की जाती है। साथ ही कालेज के प्रबंधक शराब पीकर आते हैं और मारपीट की धमकी दी जाती है। छात्रों ने आरोप लगाया कि हमारे साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। साथ ही कालेज के प्रबंधक कहते हैं कि मैं पुलिस से रिटायर्ड हूं, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। इस दौरान विद्यार्थियों ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका कहना है
मैं नोएडा में रहता हूं। कालेज के प्रबंधक बसंत यादव मेरे भाई हैं। कालेज के पास मेरी जमीन है। जहां मैनें कई बार विद्यार्थियों को मस्ती करते देखा, तो मैनें इस पर विरोध किया। जिसे लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश यादव, प्रबंधक का भाई
कालेज की प्राचार्य मेरी भाभी हैं। विद्यार्थियों ने शिक्षण शुल्क जमा नहीं किया है। इसके चलते आरोप लगाए जा रहे हैं। सारे आरोप निराधार हैं।
बसंत यादव, कालेज प्रबंधक
छात्राओं ने मिलकर मुझे बताया है कि महाविद्यालय प्रबंधक अवैध बसूली के साथ साथ अभद्र व्यवहार करता है। जिसको लेकर प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। छात्राओं के जरुरी कागज उनको उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही महाविद्यालय की मान्यता रद्द करने के लिए विश्व विद्यालय को लिखा जाएगा।
अमित किशोर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed